- Hindi News
- जिले की पंजीकृत ट्रेड यूनियनों की सूची जारी
जिले की पंजीकृत ट्रेड यूनियनों की सूची जारी
कार्यालय संवाददाता|नरसिंहगढ़
श्रमविभाग ने राजगढ़ जिले की पंजीकृत ट्रेड यूनियनों की सूची जारी की है। सूची में राजगढ़, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, पचोर, कुरावर, जीरापुर, सारंगपुर की 23 यूनियनें शामिल हैं। सूची में ब्यावरा की वस्त्र उद्योग मजदूर परिषद, वस्त्र उद्योग श्रमिक संघ, टेक्सटाइल वर्कर्स यूनियन, राजगढ़-सीहोर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन, श्रमजीवी हम्माल संघ, जिला राजगढ़ प्राथमिक कृषि सहकारी समिति कर्मचारी संघ, राजगढ़-सीहोर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अधिकारी संघ डेमोक्रेटिक, हम्माल संघ कृषि उपज मंडी समिति, नरसिंहगढ़ की मप्र आसवानी निर्माण कामगार पंचायत, जिला राजगढ़ मोटर्स वर्कर्स यूनियन, कुरावर की हिंद स्पिनर्स श्रमिक एकता यूनियन पीलूखेड़ी, नवयुवक हम्माल संघ, राजगढ़ की मप्र कृषि उपज मंडी हम्माल कामगार पंचायत, राजगढ़-सीहोर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एससी एसटी अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, जिला सहकारी भूमि विकास बैंक कर्मचारी अधिकारी संघ, केंद्रीय सहकारी अधिकोष कर्मचारी संघ, सारंगपुर का सिद्धार्थ ट्यूब्स मजदूर संघ, पचाेर की राजगढ़-सीहोर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ऑफीसर्स आर्गनाइजेशन, जिला राजगढ़ ऑइल मजदूर संघ, राजगढ-सीहोर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ और जीरापुर का राजगढ़-क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ शामिल हैं।