पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी की समस्या से मिलेगी राहत

पानी की समस्या से मिलेगी राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोररोड पर स्थित शेखपुरा के ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या अब शीघ्र ही खत्म हो सकती है। क्योंकि यहां पानी की टंकी का निर्माण अब पूरा होने को है। टंकी का काम पूरा होते ही गांव में पानी की सप्लाई शुरु हो जाएगी। टंकी से पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम भी पूरा हो गया। शीघ्र ही पानी की टेस्टिंग के लिए पीएचई विभाग टंकी ग्राम पंचायत को सौंप देगा।

क्षेत्र मे बन रही लाखों रुपए की लागत की पानी की टंकी का कार्य पूरा हो गया है। इसकी क्षमता एक लाख लीटर पानी संग्रहण करने की हैं, इसकी लागत 12 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही ही हैं। टंकी मे पानी सप्लाई के लिए दो नए बोर किए गए हैं। इनमें पर्याप्त पानी हैं। इस संबंध मे पीएचई विभाग के उपमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में नई पानी की टंकी का कार्य अंतिम चरण मे हैं। शीध्र ही टंकी से पानी सप्लाई कर ग्राम पंचायत के हवाले कर दी जाएगी। सरपंच भारत सिंह गौर ने बताया कि पानी की सप्लाई शुरु होने से ग्रामीणों की समस्या का समाधान होगा।

श्यामपुर. शेखपुरा में पानी की टंकी बनकर तैयार हो गई है।