पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला मोर्चा ने चलाया अभियान

महिला मोर्चा ने चलाया अभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

सीहोर| भाजपामहिला मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे महा सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार को मोर्चा की जिला सहसंयोजिका अमिता अरोरा के निवास पर मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वानखेड़े एवं प्रदेश महामंत्री भारती अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष नवदीप बेदी की उपस्थिति में बड़ी संख्या में महिलाओं को भाजपा की सदस्य बनाया।

कार्यक्रम की संयोजक अमिता अरोरा के आह्वान पर महिलाएं एकत्रित हुई थीं। कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए श्रीमती वानखेड़े ने कहा कि हमें भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाना है। इसलिए सभी महिलाओं का सदस्य बनना आवश्यक है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में अब तक की सर्वश्रेष्ठ सरकार साबित हुई है, जिसने गरीबों, किसानों एवं मध्यमवर्गीय लोगों के लिए कई योजनाएं चलाईं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मदनलाल त्यागी, नपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपालसिंह अरोरा, नवदीप बेदी एवं अमिता अरोरा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पार्षद आजम बेग, अनुप चौधरी, अनिल पारे, राजेश मांझी, विपिन सास्ता, रागिनी कुशवाह सहित जावर मंडल की अध्यक्ष सुनीता शर्मा, उपाध्यक्ष कोठरी मनीषा जैन, नगर उपाध्यक्ष भगवती सोनी, कला सोनी, सपना, सुशीला, रानी, फातीमा, जैतुनबी, सलमाबी, आविदा बी, ममता ठाकुर, चम्पाबाई, फेमीदा बी थीं।

आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सदस्यता ली।