पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिजाइन के लिए दें सुझाव

डिजाइन के लिए दें सुझाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
26जनवरी 2015 को स्वच्छ भारत विषय पर डाक टिकिट जारी होगा। इसके साथ ही डाक टिकिट की श्रेष्ठ डिजाइन करने वाले तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसी तरह इसमें पहला पुरस्कार 10 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 6 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 4 हजार रुपए दिया जाएगा।

कार्यालय संवाददाता | सीहोर

यदिआप में पेंटिंग का हुनर है तो उठाइए शीट और आकर्षक डिजाइन कर भेज दीजिए भारतीय डाक विभाग को। यदि आपकी डिजाइन विभाग को पसंद आई तो उसी डिजाइन का डाक टिकिट डाक विभाग जारी करेगा। यही नहीं श्रेष्ठ डिजाइन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रतियोगिता पूरी तरह निशुल्क है।

भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक टिकिट डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका विषय है स्वच्छ भारत। इस प्रतियोगिता में कोई भी नागरिक या छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागियों को डिजाइन शीट पर बनाकर 15 अक्टूबर तक डाकघर में जमा करना होगी। शीड के साथ प्रतिभागी को अपना नाम पता सहित बायोडाटा भी जमा करना होगा। इसमें श्रेष्ठ डिजाइन पर 26 जनवरी को प्रधानमंत्री द्वारा डाक टिकिट जारी किया जाएगा।

डिजाइनआमंत्रित है

^भारतीय डाक विभाग से प्रतियोगिता के निर्देश मिले हैं। 15 अक्टूबर तक प्रतिभागी डाकघर में डिजाइन मय बायोडाटा के साथ जमा करा सकते हैं। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। 26 जनवरी पर चयनित डिजाइन का डाक टिकिट जारी किया जाएगा। एकेजैन, अधीक्षकमुख्य डाकघर सीहोर