पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देंगे आज ज्ञापन

देंगे आज ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर |ईंट भट्टों के लिए प्रशासन द्वारा जमीन आरक्षित नहीं किए जाने के कारण प्रजापति समाज को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से जमीन आरक्षित कराने की मांग को लेकर बुधवार को संजय टाकीज चौराहा से एक रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। इस संबंध में प्रजापति समाज की बैठक समाज के अध्यक्ष विष्णु प्रजापति सम्राट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सर्व सम्मति से ईंट भट्टा संचालकों की कई समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि बुधवार को शहर सहित आसपास के सभी ईंट भट्टों के संचालक संजय टाकीज चौराहे पर एकत्रित होकर रैली निकालकर ज्ञापन देंगे।