पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंपों पर नहीं मिल रहा पेट्रोल

पंपों पर नहीं मिल रहा पेट्रोल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | कईपेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को बैरंग लौटना पड़ा। इसका कारण था कि यहां पर पेट्रोल नहीं आने से यह किल्लत हुई। टैंकरों के नहीं आने से यह सब समस्या हुई। सोमवार को भी यह समस्या देखी गई तो दूसरे दिन मंगलवार को भी कई जगह पेट्रोल पंप ड्राय रहे।

इस दौरान वाहन चालक परेशान होते रहे। हालांकि कई पेट्रोल पंपों पर इसका असर नहीं दिखाई दिया और वहां पर पेट्रोल मिलता रहा। जानकारी के अनुसार जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिला वहां पर टैंकर नहीं पहुंच सके। नियमानुसार पेट्रोल पंपों से कोई भी व्यक्ति बोतलों या कुप्पी में पेट्रोल या डीजल नहीं ले जा सकता। इसके बाद भी नगर के कुछ पेट्रोल पंपों को छोड़ शेष सभी पर खुलेआम बोतलों में पेट्रोल दे रहे हैं।