पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काली पट्टी बांधकर कर रहे काम

काली पट्टी बांधकर कर रहे काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रतृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी अपनी मांगों के निराकरण के लिए इन दिनों काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। आंदोलन के तीसरे चरण के तहत कर्मचारी 18 सितंबर तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। पहले दिन कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से काली पट्टी बांधकर अपना काम किया। हालांकि भोजन अवकाश के दौरान कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर खड़े होकर लंबित मांगों के निराकरण के लिए नारेबाजी की।

कर्मचारी संघ सभी वर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों की शासन स्तर पर लंबित 32 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित कराया। कर्मचारी दो दिन और काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ऑफिस -ऑफिस जाकर वहां भी कर्मचारियों को अपने आंदोलन में सहभागिता करने के लिए मना रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह राठौड़, प्रांतीय सचिव आशीष तिवारी, व्हीपी चांडक, एलएस सेन, विवेक दुबे, मुरली शर्मा, डीके जोशी, बीआर त्यागी, सुधीर खापरे, पीएस चौहान, राजदीप सिंह, बीएस भदौरिया, लोकेश तिवारी, हरिनारायण शर्मा, रवेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, गोपाल अग्रवाल, महेश आर्य, प्रकाश देवगढ़े, राजेश शर्मा, विक्रांत सिसोदिया आदि ने आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। संघ के जिलाध्यक्ष श्री राठौड़ ने बताया कि कर्मचारी अपनी लंबित मांगों के निराकरण के लिए आठ चरणों में आंदोलन कर रहा है। काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करना आंदोलन के तीसरे चरण का हिस्सा है।