पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 250 से ज्यादा महिलाओं ने लिया स्पर्धा में हिस्सा

250 से ज्यादा महिलाओं ने लिया स्पर्धा में हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके समस्त महिला संगठनों के संयुक्त सहयोग से माहेश्वरी मांगलिक भवन में बेसन के व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 250 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने उत्साह से भाग लेते हुए चटपटे व्यंजन बनाए।

निर्णायक मंडल में इंदौर से आई विशेषज्ञ ममता दोषी, निव्या पटोदी, नीरजा धाकड़ ओर नीलू जैन ने सभी प्रतिभागियों के व्यंजनों को चखकर विजेता प्रतिभागी का नाम घोषित किया। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार निर्मला व्यास, द्वितीय पुरस्कार नेहा जैन और तृतीय पुरस्कार बबीता अग्रवाल को दिया गया। शेष सभी प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित कर सांत्वना पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिया गया।इस मौके पर नवीन पद्धति से व्यंजन बनाने की जानकारी दी। विशेष अतिथि के रूप में विमल जैन, रविंद्र शर्मा, राजेंद्र चौधरी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में रजनी बाहेती, कल्पना हर्णे, विमला जैन, बबीता जयपुरिया, भावना सोनी, नीलम शर्मा, पुंशी, शोभा चौरसिया थीं।