- Hindi News
- कवियों की रचनाओं पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
कवियों की रचनाओं पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
सीहोर | श्रीरामकॉलोनी में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण राय की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि अभा साहित्य परिषद के भोपाल संभाग अध्यक्ष जय नारायण राठौर थे। विशेष अतिथि गीतकार ओम शर्मा दाऊ थे।
भूपेंद्र शर्मा और लक्ष्मण सिंह चौकसे ने अतिथियों एवं कवियों का तिलक कर स्वागत किया। सरस्वती वंदना डॉ. बीपी शर्मा ने पेश की। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष साहित्यकार लक्ष्मीनारायण राय ने कहा कि राष्ट्र भाषा हिंदी भारत की एकता की सशक्त कड़ी है। हिंदी सरल सुवोध एवं वैज्ञानिक भाषा है। मुख्य अतिथि जय नारायण राठौर ने कहा कि हिंदी भारत की आन-वान-शान है। विशेष अतिथि हरिओम शर्मा दाऊ ने कहा कि हिंदी की लोकप्रियता भारत में ही नहीं अपितु विश्व के कई देशों में बढ़ी है। सभा संचालक प्राचार्य रामनारायण राठौर ने कहा कि हिंदी जन-जन की भाषा है। आयोजक डॉ. बीपी शर्मा ने कहा कि हिंदी विकास की आधारशिला है। द्वितीय चरण में काव्य निशा में कविताएं पढ़ी गईं। ब्रजेश शर्मा ने कविता में कहा कि हिंदी राष्ट्र का श्रंगार है। लक्ष्मण सिंह चौकसे, कैलाश गोस्वामी, गीतकार सुरेश श्रीवास्तव ने कविताएं सुनाईं।
कार्यशालाका आयोजन किया : चंद्रशेखरआजाद कॉलेज में भाषा सुधार अभियान के अंतर्गत एक कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्यवक्ता डॉ मंजरी अग्निहोत्री एवं सीमा इब्राहिम ने भाषा सुधार के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. महेंद्र आयन्यास, डॉ. अनिल राजपूत, डॉ. सुनील गौतम, डॉ. एचएस मंडलोई थे।