समय पर नहीं पहुंचे तो खैर नहीं
समय पर नहीं पहुंचे तो खैर नहीं
सीहोर | सुबहहो या फिर दोपहरबाद का समय। कई अधिकारी अपने ऑफिसों से गायब रहते हैं। पता करने पर बताया जाता है कि साहब बैठक में शामिल होने गए हैं या फिर विभागीय कार्य से कलेक्टोरेट या फिर भोपाल। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के काम नहीं हो पाते हैं। वह हर जगह परेशान होते रहते हैं लेकिन उनके काम नहीं होने से परेशानी हो जाती है।
कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों से कहा है कि वे समय पर आॅफिस आएं। यही नहीं समय से पहले ऑफिस छोड़ें भी नहीं। उल्लेखनीय है कि कई अधिकारी और कर्मचारी समय पर ऑफिसों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे ने कहा है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचे और समय से पहले कार्यालय से जाएं।