पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यक्रम | सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आयोजित कार्यक्रम में कहा

कार्यक्रम | सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आयोजित कार्यक्रम में कहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कचनारिया में दीं अनेक सौगातंे

हर घर में महिला का भी होगा खाता

प्रधानमंत्रीजन-धन योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार की एक महिला का बैंक खाता अवश्य खोला जाएगा। बैंककर्मी घर-घर जाकर सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक परिवार का बैंक में खाता हो। यह बात विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा के ग्राम सुडानिया में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण किया जाएगा तथा समाज के वंचित वर्ग को आर्थिक विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

तीनदिन रहेंगी क्षेत्र में

श्रीमतीस्वराज ने ग्राम में विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से दस लाख रुपए की राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि अब प्रतिमाह तीन दिन वे अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा में ही रहेंगी।

चलाईहैं कई योजनाएं

कार्यक्रमको संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व एवं पुनर्वास तथा सीहोर जिला प्रभारी मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं चलाई हैं। उनका सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है, जिनका सकारात्मक प्रभाव भी दिखाई दे रहा है।

कार्यक्रम में ये जन प्रतिनिधि थे मौजूद

कार्यक्रममें मार्कफेड के अध्यक्ष रमाकांत भार्गव के अलावा अध्यक्ष जिला पंचायत धर्मेंद्र सिंह चौहान, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा नेता गुरूप्रसाद शर्मा, रामकिशन चौहान, रमेश सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुनाथ भाटी, रवि मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे, एसपी डॉ. रमनसिंह सिकरवार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने किया।

करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

विदेशमंत्री श्रीमती स्वराज ने ग्राम सुडानिया में लगभग 3.5 करोड रुपए की लागत से होने वाले 18 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसी तरह 46.80 लाख की लागत से पूर्ण 4 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके बाद श्रीमती स्वराज सीहोर के ग्राम कचनारिया पहुंची जहां उन्होंने लगभग 2.5 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर हितग्राहीमूलक योजना के 16 हितग्राहियों को लगभग तीन लाख रु