पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में निकली धूप, रात में हुई बारिश

दिन में निकली धूप, रात में हुई बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिन में निकली धूप, रात में हुई बारिश

श्यामपुर | क्षेत्रमें पिछले कई दिनों से मौसम ने अपना रंग बदल लिया है। इससे रोज दिन के समय धूप निकल रही थी, लेकिन शनिवार रात को एक बार फिर से रात के समय बारिश हुई। वहीं रविवार को दिनभर धूप निकली रही। काले बादल भी आसमान में दिखाई दिए। पिछले कई दिनों से मौसम के बदलते मिजाज के चलते रोज चिलचिलाती धूप निकल रही थी। पल-पल बदलते मौसम के कारण लोगों को मौसमी बीमारियों ने जकड़ लिया है। यही कारण है कि अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है।

अस्पतालमें बढ़ रही मरीजों की संख्या

कालापीपल | रोजानामौसम में हो रहे परिवर्तन के साथ ही बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं। सुबह रात ठंड तथा दोपहर में तेज गर्मी पड़ने से लोग बीमार हो रहे हैं। बार-बार मौसम का मिजाज बदलने से अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पताल में 200 से 300 मरीज हर रोज इलाज कराने रहे हैं।

विधायकने किया पोस्टर का विमोचन

सीहोर |नवरात्र केपावन अवसर पर 29 सितंबर की रात प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर लीसा टाकीज चौराहा मैदान पर देवी भजनों की प्रस्तुति देंगी। भजन संध्या की तैयारी चल रही है। सोमवार को विधायक सुदेश राय ने आयोजन को लेकर प्रकाशित पोस्टर का विमोचन किया।

अपहरणका मामला दर्ज

गुना| म्यानापुलिस ने एक किशोरी के लापता होने के मामले में अपहरण का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी के घर के सामने रहने वाले एक किशोर पर ही मामला दर्ज किया है। दोनों कई दिनों से लापता हैं। यह घटना ऊमरी चौकी क्षेत्र के बूढ़ाखेड़ा की है।