चंडीगढ़ रवाना हुई फुटबाल टीम
चंडीगढ़ रवाना हुई फुटबाल टीम
सीहोर | छहदिनों के प्रशिक्षण के बाद आखिरकार मप्र फुटबाल एसोसिएशन ने शुक्रवार को प्रदेश की टीम का गठन किया। शाम के समय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रदेश की टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। टीम का पहला मैच 24 सितंबर को होगा। शिविर में अंडर-18 में प्रदेश के फुटबाल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इनमें से 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। सीहोर निवासी स्ट्राइकर नितिन परमार को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। टीम में गोल कीपर विजेन्द्र परमार तथा अन्य खिलाड़ियों में सूरज, कैलाश उईके, सौरभ, विधान दास, ओराज, बलराज, टूबी, लवलेश सिलावट, सौभाग, सोम रंजन, करण सिंह चौहान, रोभिन्द्र नाथ, विवेक, शुभम, ईशांत सिंह शाही और अंकित को शामिल किया गया है।