पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ संभागों की टीमें पहुंची सीहोर

आठ संभागों की टीमें पहुंची सीहोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसकेबाद आवासीय खेलकूद संस्था के नेतृत्व में मार्चपास्ट भी किया गया। आक्सफोर्ड स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के तहत मैच शनिवार सुबह 9 बजे से आवासीय खेलकूद संस्थान के खेल मैदान पर सुबह 9 बजे से होंगे।

सीहोर. शुक्रवार को आवासीय खेलकूद मैदान पर रंगारंग कार्यक्रम हुआ।

सीहोर | शुक्रवारको शहर में नेटबाल के खिलाड़ियों को महाकुंभ लगा। ये खिलाड़ी 60वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित नेटबाल प्रतियोगिता में शामिल होने सीहोर आए थे। प्रदेश के 8 संभागों के करीब 500 से अधिक खिलाड़ी सीहोर पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय तथा विशेष अतिथि नपाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा थे। भोपाल, उज्जैन, इन्दौर, ग्वालियर, आदिवासी विकास, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग के खिलाड़ी भी मैदान पर थे। इस मौके पर नूतन उमावि स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। ्रतियोगिता का प्रतिवेदन डीईओ धर्मेंद्र शर्मा ने प्रस्तुत किया।