- Hindi News
- अग्रसेन जयंती महोत्सव में होंगे कई आयोजन
अग्रसेन जयंती महोत्सव में होंगे कई आयोजन
महाराजाधिराजअग्रसेन जयंती महोत्सव 17 से 25 सितंबर तक मनाया जाएगा। अग्रवाल समाज इस आयोजन को धूमधाम से मनाएगा। समाज के मीडिया प्रभारी आशीष गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान प्रतिदिन कई सामाजिक, धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ज्योति अग्रवाल को संयोजक मनोनीत किया है। 17 सितंबर बुधवार काे सुंदरकाण्ड पाठ रात 8 बजे से होगा। आयोजन सत्यनारायण मंदिर बडा बाजार में होगा। इसी तरह 18 सितंबर दोपहर दो बजे से दाद की कोठी सजाओ, 5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए शाम 5 बजे से अग्रसेन बनो,
महिलाओं के लिए शाम 6 बजे से 7 ब्लाउज पीस के आईटम बनाओ प्रतियोगिता रखी गई है। इसी तरह 19 सितंबर को 16 से 25 वर्ष की युवतियों के लिए दोपहर 2 बजे से कुक सलाद सजाओ प्रतियोगिता, 10 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए शाम 7 बजे से देश भक्ति गीत एवं भजन प्रतियोगिता रखी गई है।
मुकुट सजाओ आनंद मेला का आयोजन
20सितंबर को दोपहर 2 बजे से लक्की गेम, 4 वर्ष के बच्चों के लिए दोपहर 3 बजे से लक्की गेम, महिलाओं के लिए शाम 4 बजे से भगवान का मुकुट सजाओ प्रतियोगिता, शाम 7 बजे से सभी अग्रबंधुओं के लिए हाजमा हजम प्रतियोगिता, 21 सितंबर को आनंद मेला रात 8 बजे, 22 सितंबर को महिलाओं के लिए दोपहर 2 बजे से देहाती दुल्हन मार्डन दूल्हा प्रतियोगिता दोपहर 3 बजे से समधी समधन की नोंक झोंक रखी गई है। 23 सितंबर को चेयर रेस रात 8 बजे से, 24 सितंबर शाम 7 बजे से फेंसी ड्रेस, 25 सितंबर शाम 4 बजे अग्रसेन जी की पूजन और शोभायात्रा एवं महिलाओं के लिए सोलह श्रंगार शाम 7 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह अग्रवाल पंचायती भवन बडा बाजार में होंगी। अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति, सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट, अग्रवाल महिला मण्डल, अग्रवाल नवयुवक संघ, अग्रसेन सोशल ग्रुप ने समस्त कार्यक्रमों में उपस्थित होने की अपील की है।