पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ लैब संचालकों को थमाए कारण बताओ नोटिस

नौ लैब संचालकों को थमाए कारण बताओ नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{कुछ दिन पहले तीन कलेक्शन सेंटरों को कराया था अमले ने बंद

कार्यालयसंवाददाता | सीहोर

बिनानियमों का पालन किए नगर में कई पैथालॉजी लैब चल रही हैं। इनकी कमियों को पूरा कराने के लिए सीएमएचओ ने नोटिस जारी किए हैं। नौ लैब संचालकों से कहा गया है कि वह चाही गई जानकारी उपलब्ध कराएं अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि नगर में चलने वाली पैथालाजी लैब संचालक लंबे समय से नियमों की अनदेखी करते चले रहे हैं। यही कारण है कि कई बार तो एक ही समय में एक ही जांच दो स्थानों पर कराने पर इसकी रिपार्ट भी अलग-अलग आती हैं।इसका प्रमुख कारण है कि नियमों के अनुसार मरीजों की जांच नहीं हो पाती है। कुछ समय पहले जब प्रशासन ने सख्ती दिखाई थी तो उस समय नगर की अधिकतर पैथालाजी लैब बंद हो गई थीं। इसके बाद धीरे-धीरे यह खुलना शुरु हुई थीं। जैसे ही सख्ती कम हुई तो फिर पुरानी स्थिति बन गई।

जिलास्वास्थ्य विभाग ने थमाए नोटिस : सीएमएचओने सभी ऐसे लैब संचालकों को नोटिस थमाए हैं जिनके यहां पर कमियां हैं। इन 9 लैब संचालकों से कारण बताओ नोटिस का जबाव मांगा है। इनसे कहा गया है कि यह बताएं कि आपकी लेब पर कब से कब तक संबंधित डॉक्टर बैठते हैं। यह भी कहा गया है कि जब डॉक्टर बैंठें तो उसी समय रोगियों की जांच की जाए। यहां तक कि उसी समय लेब भी खोली जाए।

नहींरहते संबंधित डॉक्टर

अधिकतरपैथालाजी लेब पर पैथालाईजिस्ट और टेक्निशियन नहीं मिलते हैं। अन्य कम्रचारी ही लेब पर जांच करते रहते हैं। इससे खतरा बढ़ जाता है। कई टेक्निशियन डॉक्टरों की डिग्री का उपयोग करते हैं लेकिन वह डॉक्टर वहां बैठकर जांचें नहीं करते हैं। यही कारण है कि आए दिन शिकायतें मिलती हैं। इसे लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग अब सख्त दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में कार्रवाई की जाएगी।