विद्यार्थी परिषद ने मनाया इंजीनियर्स-डे
न्यूज़ इनबॉक्स
विद्यार्थी परिषद ने मनाया इंजीनियर्स-डे
सीहोर| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में इंजीनियर्स-डे मनाया। इसमें कई वक्ताओं ने संबोधित किया। मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक अरुशेंद्र शर्मा, अध्यक्षता प्राचार्य डीआर वर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन नगर सहमंत्री अक्षय दुबाने ने किया। अतिथियों ने विश्वेसरैया की कार्यशैली तथा उनके द्वारा किए गए कामों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में परिषद के जिला संयोजक निखिल कुईया, कुलदीप राजपूत, अंकित खोड़े, राहुल पटेल, नरेंद्र मेवाड़ा, जितेंद्र, आशीष गोहर, शुभम मालवीय, नागेंद्र तोमर आदि थे।
फाउंडेशन-डे19 को
सीहोर | श्रीसत्यसांई यूनिवर्सिटी आॅफ टेक्नालॉजी एंड मेडिकल सांइस का पहला फाउंडेशन-डे 19 सितंबर को भोपाल के बरकतउल्ला विश्व विद्यालय के ज्ञान विज्ञान भवन ऑडिटोरियम में मनाया जाएगा। सुबह 10.30 बजे इस समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें देश के प्रख्यात सिंगर अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। साथ ही सत्यसांई यूनिवर्सिटी के छात्र भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समारोह को भव्यता प्रदान करेंगे। इसके अलावा कोरियोग्राफर अरविंद अपने साथियों के साथ डांसग्रुप के माध्यम से प्रस्तुतियां देकर समारोह में और रंग भरेंगे। इस समारोह में विक्रांत निबोरे लोगों को हंसने पर मजबूर करेंगे। दो दिनी समारोह में 18 सितंबर को श्री सत्यसांई विश्वविद्यालय के स्थित कैंपस में भी यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं अपनी प्रस्तुतियां देकर आयोजन की शुरुआत करेंगे।
ऑनलाइन नामांकन पंजीयन अब 22 तक
सीहोर | बरकतउल्लाविश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2014-15 के लिए प्रथम वर्ष स्नातक स्तर की प्राइवेट परीक्षा के लिए ऑन लाइन नामांकन पंजीयन कार्य की तिथि बढ़ गई है। अब यह 10 सितंबर की जगह 22 सितंबर हो गई है। जानकारी देते हुए शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरला कसौटिया ने बताया कि इसके बाद विलंब शुल्क के साथ सीमित अवधि के लिए पंजीयन कराए जा सकेंगे। सत्र 2014-15 में केवल वे ही छात्राएं प्राइवेट परीक्षा फार्म भर सकेंगी जिन्होंने नामांकन फार्म की प्रक्रिया पहले पूरी की हुई होगी। सभी इच्छुक छात्राओं से कहा गया है कि कॉलेज में आकर ऑनलाइन नामांकन के तहत अपना पंजीयन कराना सुनिश्चित कराएं।
श्राद्धपक्ष में किया स्मरण
सीहो