पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे बताएंगे अधिकार कर्तव्य

बच्चे बताएंगे अधिकार कर्तव्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह होगा पर्व के दौरान

25 सितंबर : संविधानके अनुच्छेद 51-ए के प्रावधानों का वाचन स्कूलों में किया जाएगा।

26सितंबर : अपनीकक्षा के परिवेश को व्यवस्थित करना, स्वच्छ कर साज-सज्जा करना। परिसर पॉलीथिन मुक्त करना।

27सितंबर : विद्यालयके आसपास के परिवेश और संरचनाओं को व्यवस्थित करना।

28सितंबर :भगत सिंहजयंती पर विद्यालय स्तर पर समारोह आयोजित करना। क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, समाजसेवियों के व्यक्तित्व पर चर्चा एवं प्रेरणास्पद उद्बोधन देना।

29सितंबर : नोटबुकमें कर्तव्य बोध संबंधित गतिविधयों के स्क्रेच तैयार करना।

30सितंबर : घर-आंगनको व्यवस्थित स्वच्छ करना। सामाजिक शिष्टाचार और सार्वजनिक संपत्तियों के अपव्यय रोकने में लोगों जागरुकता फैलाना।

1अक्टूूबर : पोस्टर,बैनर, नारों से सुसज्जित रैलियां निकालना। मूल कर्तव्यों का प्रसारण करवाना और समाज के लोगों को उन्हें सुनने के लिए प्रेरित करना।

2अक्टूबर : कर्तव्यबोध की सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करना।

कार्यालय संवाददाता |सीहोर

नागरिकोंको मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराने की पहल स्कूली बच्चे करेंगे। इसके लिए सबसे पहले बच्चे संविधान में प्रदत्त मौलिक कर्तव्यों को समझेंगे और फिर परिवार, मोहल्ले और शहरवासियों को इसका बोध कराएंगे।

लोक शिक्षण संचालनालय के निर्दशों के तहत सभी शासकीय शालाओं के साथ निजी शिक्षण संस्थाओं के बच्चों को भी यह कार्य करना होगा। इसके लिए बकायदा बच्चों को शपथ भी दिलाई जाएगी। पंडित दीनदयाल जयंती से शुरू होने वाले इस पर्व का समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयती के दिन होगा। इस दौरान भगतसिंह जयंती पर भी आयोजन होंगे। इन सभी के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान शिक्षा विभाग ने जरूरी निर्देश दिए हैं।

अलग-अलगस्तर पर होगा आयोजन

कर्तव्यपर्व मनाते हुए बच्चों के मन में समाज को कर्तव्यबोध कराने की प्रेरणा दी जाएगी। इसके लिए प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इसके लिए कार्ययोजना भी बनाई गई है।

दिएहैं निर्देश

^वरिष्ठ कार्यालय के आदेशानुसार सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में कर्तव्य पर्व मनाने के निर्देश दिए गए हैं। धर्मेंद्रशर्मा, जिलाशिक्षा अधिकारी