कंटेनर ट्रैक्टर से टकराया
इंदौर-भोपालहाइवे पर शुक्रवार की सुबह इछावर जोड़ के पास एक कंटेनर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। इसमें ट्रैक्टर पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इधर टक्कर के बाद कंटेनर भी अनियंत्रित होकर पलट गया।
जानकारी के अनुसार गांव टिटोड़ा निवासी रामस्वरूप अपने साथी रघुवर, करोड़ीलाल और मुकेश के साथ टै्रक्टर-ट्राली में सरिए लेकर गांव की ओर जा रहा था। गांव भैंसाखेड़ी निवासी जुझारसिंह ट्रैक्टर चला रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली इछावर जोड़ के समीप पहुंची, तभी पीछे से रहे कंटेनर ने ट्राली को टक्कर मार दी। इस दौरान अनियंत्रित होकर कंटेनर पलट गया। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सभी लोग घायल हो गए। जबकि ट्रैक्टर-ट्राली बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।