युवा उत्सव में दिखाएंगे कला
चर्चमैदान स्थित इंडोर हाल में जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भारत की प्राचीन परंपराओं को कायम रखने के लिए युवा महोत्सव में सामूहिक लोकगीत और लोक नृत्य में प्रतिभागी अपनी कला दिखाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े, विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. रमन सिंह सिकरवार रहेंगे। अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी आनंद स्वामी करेंगे। युवा महोत्सव में एकल नाटक, शास्त्रीय संगीत, सितार वादन, बांसुरी वादन, वीणा वादन, मृदंग, हारमोनियम वादन, गिटार वादन, कत्थक, भारत नाट्यम आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।