- Hindi News
- िजपं भवन में शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय
िजपं भवन में शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय
भोपाल-इंदौरेरोड स्थित बंद पड़े कुष्ठ अस्पताल की जगह पर केंद्रीय विद्यालय खोलना तय है। लेकिन अभी यहां बिल्डिंग बनने में समय लगेगा। ऐसे में जिला पंचायत भवन में केंद्रीय स्कूल शुरु होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
यदि सब कुछ ठीक रहा तो नए सत्र में ही यहां नए केंद्रीय स्कूल की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद जब केंद्रीय स्कूल की बिल्डिंग तैयार हो जाएगी तो यह स्कूल उस बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगा।
भवन केंद्रीय स्कूल के लिए दिए जाने के संबंध में जिला पंचायत की बैठक में भी सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित हो गया है।कुष्ठ अस्पताल की खाली पड़ी जमीन पर नया केंद्रीय विद्यालय खोला जाना है।
पिछले दिनों कलेक्टर सुदाम खाड़े मौके पर पहुंचे थे और केंद्रीय विद्यालय के लिए करीब 6 एकड़ जमीन स्कूल के लिए हस्तांतरित करने के संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पत्र भी लिखा था। इस जमीन के हस्तांतरण के बाद यह जमीन राजस्व विभाग को मिल जाएगी। इसके बाद इस जमीन को सेंट्रल स्कूल को दे दिया जाएगा।
हटानाहोगा अतिक्रमण
कुष्ठअस्पताल की जगह पर लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। इस अतिक्रमण को हटाने में भी प्रशासन को खासी मशक्कत करना पड़ेगी। इसके साथ ही अभी जमीन हस्तांतरित होने में भी समय लगेगा। ऐसे में यहां स्कूल बनने में अभी समय लगेगा। लेकिन जिला पंचायत द्वारा भवन केंद्रीय विद्यालय के लिए दिए जाने के प्रस्ताव ने स्कूल शुरु होने की राह और आसान कर दी है।
जिलापंचायत जाएगा नए भवन में
मंडीरोड स्थित जिला पंचायत कार्यालय अब 2 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से कलेक्टोरेट के समीप बनने वाले भवन में शिफ्ट होगा। इसके भवन की साज सज्जा के लिए करीब 90 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके बाद जिला पंचायत भवन भी हाईटेक नजर आएगा।
एडमिशन में होती थी मुश्किल
अभीतक समस्या यह थी कि लोग अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाना चाहते थे लेकिन सीट कम होने से उनके एडमिशन नहीं हो पाते थे। इस कारण से उन्हें अपने बच्चों को अन्य स्कूलों में पढ़ाना पड़ रहा है। अब दूसरा केंद्रीय विद्यालय के खुल जाने से बच्चों को काफी सुविधा मिलेगी। अब लोग अपने बच्चों को और बेहतर शिक्षा दे पाएंगे।
होंगे दो केंद्रीय स्कूल
जिलामुख्यालय पर अब दो केंद्रीय विद्यालय हो जाएंगे। एक केंद्रीय विद्यालय पहले से ही जिला न्यायालय के पास स्थिति ह