- Hindi News
- सीहोर. बीएसआई क्रिकेट मैदान पर चल रही सीनियर डिवीजन क्रिकेट
सीहोर. बीएसआई क्रिकेट मैदान पर चल रही सीनियर डिवीजन क्रिकेट
सीहोर. बीएसआई क्रिकेट मैदान पर चल रही सीनियर डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन राजगढ़ और रायसेन जिले की क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला हुआ। पहले दिन राजगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायसेन पर 40 रन की बढ़त बनाई। बुधवार सुबह शुरु हुई प्रतियोगिता में राजगढ़ क्रिकेट टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में 9 विकेट खोकर 186 रन बनाए। राजगढ़ के खिलाड़ी मयंक गुप्ता 63 रन, मलिक ने 51 और गजेंद्र ने 12 रनों की पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायसेन की पूरी टीम 146 रन पर ही सिमट गई। रायसेन की ओर से शाहिद ने 32 रन और फैजल ने 13 रन बनाए।
राजगढ़ ने रायसेन पर बनाई 40 रन की बढ़त