पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेलिब्रेशन के लिए ट्रेनें हुईं फुल

सेलिब्रेशन के लिए ट्रेनें हुईं फुल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूईयर क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए अगर कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो भूल जाइए। ट्रेनों में अब रिजर्वेशन नहीं मिल रहा। लंबी वेटिंग के कारण बर्थ मिलना नामुमकिन है। खासकर मुंबई की ओर जाने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनें फुल हैं।

क्रिसमस और साल के आखिर दिन होने वाले आयोजनों को मनाने के लिए लोगों ने पहले ही ट्रेनों में जगह सुरक्षित करवा ली है। 23 से 30 दिसंबर तक के लिए सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन हो चुके हैं। स्लीपर हो या एसी कोच सभी फुल हैं। जिन्होंने विंटर वैकेशन पर देर से बाहर जाने की योजना बनाई है, उनके रिजर्वेशन वेटिंग में हैं। वेटिंग लिस्ट भी काफी लंबी है। जो अब योजना बना रहे हैं उन्हें उनके लिए रिजर्वेशन मिलना लगभग नामुमकिन है। जनरल बोगियों में पैर रखने की जगह नहीं मिलती।

स्पेशलट्रेनें भी नाकाफी

रेलवेने त्योहार शीतकालीन अवकाश को लेकर स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। कुछ ट्रेनों में कोच भी बढ़ाए हैं। यात्रियों की संख्या के मान से ये नाकाफी हैं।