बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर हल कर रहे पेपर
हाईस्कूलऔर हायर सेकंडरी स्कूल की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरु हो गई हैं। पहले दिन हाईस्कूल का गणित और हायर सेकंडरी स्कूल का विशिष्ट भाषा हिन्दी का प्रश्न-पत्र हुआ। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को हाई स्कूल में प्रथम भाषा विशिष्ट हिन्दी और हायर सेकंडरी में द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी का पर्चा हुआ। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौर में बुधवार को हाई स्कूल के विद्यार्थियों का विज्ञान और हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का जीव विज्ञान, बहीखाता, राजनीति विज्ञान पशु पालन का पेपर संपन्न हुआ।
इस बार भी परीक्षा में होने वाली त्रुटियों का मूल्यांकन विद्यार्थी स्वयं करेंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को उनकी कॉपी और आदर्श उत्तर पुस्तिका दी जाएगी, जिसका अध्ययन कर विद्यार्थी कॉपियां चेक कर सकेंगे। इसके बाद शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन किया जाएगा एवं छात्र-छात्राओं को उनकी त्रुटियों से अवगत कराया जाएगा।
शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा की तैयारी कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। पूरे जिले में करीब 45 हजार से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य आरके बांगरे ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही हैं।
शिक्षकहरी स्याही से जांचेंगे कॉपियां : मंडलके नए निर्देशानुसार अब विद्यार्थी स्वयं की उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे। एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य आरके बांगरे ने बताया कि परीक्षाएं निपटने के बाद पहले स्कूली बच्चे लाल स्याही से कॉपियां चेक करेंगे। इसके बाद इन्हीं कॉपियों को शिक्षक हरी स्याही से चेक करेंगे। तत्पश्चात मूल्यांकन कर छात्र-छात्राओं को उनकी गलतियां बताई जाएंगी। मूल्यांकन कार्य दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक चलेगा। विद्यार्थियों से कॉपियों का मूल्यांकन कराने से हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के परिणामों में गुणात्मक सुधार की उम्मीद की जा रही है।
यह होगा लाभ
शिक्षाविभाग का मानना है कि बोर्ड परीक्षा में पहली बार शामिल होने वाले विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र के लिए तैयारी करने में मार्गदर्शन मिलेगा। इस परीक्षा में सभी यूनिटों के प्रश्न और सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए सभी स्कूल प्राचार्यों ने अपने हिस