मौसम बदलने से अब ठंड से मिली राहत
पिछलेकुछ दिनों से लोगों को ठंड से राहत मिल गई है। मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही दिन का तापमान भी 29.5 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में हुई बढ़ोत्तरी से लोगों ने राहत की सांस ली है।
वहीं स्कूली बच्चों को भी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन दिन और ऐसी ही स्थिति रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होगा फिर से तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने तीन दिन तक हल्की बारिश की भी संभावना जताई है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिन के समय हल्के बादल छाने लगे थे लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया