गिट्टी डालने से हो रही अब असुविधा
सीहोर. अमर टॉकीज रोड की मरम्मत के लिए पिछले दिनों काम शुरू किया गया। यहां पर निर्माण एजेंसी ने गिट्टी तो पटक दी लेकिन काम शुरू हीं किया गया। एक-दो दिन तक तो लोग किसी तरह यहां से गुजरते रहे लेकिन जब काम शुरू नहीं हुआ तो लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि यहां पर लोग वाहन चलाते समय गिर रहे हैं।