कॉलेज छात्रों को अब मिलेंगे स्मार्ट फोन
पहलेसेमेस्टर की परीक्षा दे चुके कॉलेज छात्र-छात्राओं के हाथों में जल्द ही स्मार्ट फोन हो चुके होंगे। इसके लिए शर्त यह रखी गई है कि विद्यार्थियों की न्यूनतम उपस्थिति 75 फीसदी होना चाहिए, तभी ही उन्हें स्मार्टफोन मिल पाएगा। इसको लेकर पिछले दिनों शासकीय कालेजों के विद्यार्थियों की जानकारी उच्च शिक्षा को भेज दी गई है।
चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज सहित जिले के सभी शासकीय कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब 4 हजार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग कुछ इंतजार के बाद यह सुविधा देने जा रहे हैं। गौरतलब है कि शासन द्वारा पिछले वर्ष कॉलेज छात्रों के लिए स्मार्ट फोन देने की घोषणा की थी। लेकिन लंबे इंतजार के बाद अब छात्रों के हाथों में स्मार्ट फोन होंगे।
पिछले दिनों उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों से सत्र के पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों की संकायवार अटेंडेंस मांगी है। बताया गया है कि इन स्मार्ट फोन की कीमत 3 से 4 हजार रुपए के बीच रहेगी। इन्हें कॉलेज में लगे वाई-फाई से जोड़ा जाएगा। पीजी कॉलेज सहित अन्य सरकारी कॉलेजों ने साइंस, आर्ट, कामर्स संकाय के छात्र-छात्राओं की सूची के आधार पर उपस्थिति रजिस्टर को भोपाल भेज दिया है। अब कॉलेज प्रबंधन को इस आधार पर रिपोर्ट पेश करना होगी कि जिन छात्रों को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे उनकी अटेंडेंस 75 फीसदी से कम हो।
अबमिलेगा लाभ
गौरतलबहो कि विद्यार्थियों को मोबाइल फोन देने की योजना पहले सेमेस्टर के दौरान बनी थी। लेकिन कुछ तकनीकी अन्य परेशानियों के चलते इसे पहले सेमेस्टर की परीक्षा तक टाल दिया गया। अब पहला सेमेस्टर हो चुका है। जिसके चलते उच्च शिक्षा विभाग ने स्मार्ट फोन देने की योजना पर अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। हालांकि चुनाव आचार संहिता के चलते इसमें देरी होना बताया जा रहा है।