पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुहिम के दिन रखते है अवकाश

मुहिम के दिन रखते है अवकाश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{प्रशासन ने कुछ महीने पहले चलाई थी मुहिम, शहर के कई क्षेत्रों में हुई थी तोड़फोड़

{ मुहिम के सभी जगह नहीं चलने से कई जगह से नहीं हटाया जा सका अतिक्रमण

कार्यालयसंवाददाता|सीहोर

एकतरफ प्रशासन और नगर पालिका का अमला प्रत्येक शुक्रवार को नगर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाता है तो दूसरी तरफ अब सड़कों के किनारे दुकानें लगाने वालों ने भी इसी दिन साप्ताहिक अवकाश रखना शुरू कर दिया है। इस दिन अब दुकानें सड़कों के किनारे नहीं लगती हैं जबकि अन्य दिनों में अतिक्रमण से लोग परेशान हैं।

बाजार में अब अतिक्रमण की समस्या फिर से होने लगी है। इस समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रशासन ने मुहिम चलाई और फिर अतिक्रमण को हटवाया।

इस मुहिम का असर यह रहा कि कुछ दिन तक तो अतिक्रमण से राहत मिली लेकिन बाद में फिर से पुरानी हालत हो गई। अतिक्रमण ने लोगों की हालत खराब कर दी। इसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए हर शुक्रवार का दिन निर्धारित कर दिया। अब शुक्रवार को अमला सुबह के समय नगर के कुछ क्षेत्रों में जाता है और वहां पर अतिक्रमण को हटवाता है। अभी तक कई क्षेत्रों में यह कार्रवाई हो चुकी है।

इस कारण कई जगह से अतिक्रमण भी हटाया जा चुका है। इसके कारण कई जगह तो स्थिति में सुधार हुआ लेकिन यह भी अधिक समय तक नहीं चला। लोगों ने फिर से नगर की सड़कों पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया।

कार्रवाईके कारण बदला शेड्यूल

नगरपालिका और प्रशासन का अमला हर शुक्रवार को अपनी मुहिम चलाता है। इस दौरान अतिक्रमण हटाया जाता है। जब दुकानदारों को लगा कि हर शुक्रवार को यह कार्रवाई होना है तो उन्होंने भी अपने शेड्यूल में बदलाव कर दिया। अब वह शुक्रवार को दुकानें नहीं लगाते हैं लेकिन जब दूसरे ही दिन जाकर बाजार में देखो तो वहां पर फिर से दुकानें दिखाई देने लगती हैं। इस कारण फिर से आने-जाने में परेशानी होती है।

अतिक्रमणसे संकरी दिखाई देती हैं सड़कें, होती है हर रोज समस्या

अतिक्रमणके कारण नगर की सड़कें संकरी दिखाई देती हैं। इन सड़कों से चलना भी दूभर होता है। हालत यह है कि इन सड़कों की हालत यह हो गई है कि जब भी कोई त्योहार आता है तो बाजार से निकलना दूभर हो जाता है। सड़कों पर लगने वाली दुकानों के कारण अव्यवस्था होती है। इसके बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

कईजगह मुहिम में लापरवाही

कईजगह प्रशासन का अमला भी सख्ती नहीं दिखाता है तो कई जगह कार्रवाई के दौरान पक्षपात के आरोप लगते आए हैं। ऐसे में जिन लोगों को अतिक्रमण हटाना भी हो वह भी नहीं हटाते हैं। भेदभाव पूर्ण की गई कार्रवाई के कारण अतिक्रमण हट नहीं पाता है और फिर से पुरानी स्थिति निर्मित होने लगती है। दो दिन पहले गंज क्षेत्र में जब प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी तो उस समय लोगों ने इसका विरोध किया था। इन लोगों का कहना था कि यदि अतिक्रमण हटाया जाना है तो सभी लोगों का हटाया जाए। पहले तो अधिकारियों ने आश्वासन दिया लेकिन बाद में सब कुछ वही हुआ जिसका अंदेशा लोगों को था।

शिकायत पर करते हैं कार्रवाई

^जहांपर भी अतिक्रमण की शिकायतें मिलती हैं तो नगर पालिका का अमला वहां पर कार्रवाई करता है। समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। अमरसत्य गुप्ता, सीएमओ

पहले से होना चाहिए कार्रवाई

अक्सरसमय पर कार्रवाई नहीं हो पाती है जिस कारण यह समस्या होने लगती है। जब लोग शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण करते हैं या फिर बाजारों में सड़कों पर या किनारे दुकानें लगाने का क्रम शुरू होता है तभी यदि प्रशासन का अमला कार्रवाई करे तो इस समस्या का समाधान हो सकता है।

नहींबन सके हाकर्स जोन

नगरमें हाकर्स जोन नहीं होने के कारण भी समस्या बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले नगर पालिका ने इस तरह का प्लान बनाया था। उस समय कई जगह हाकर्स जोन के अलावा पार्किंग स्थल भी तय किए गए थे। कुछ दिन तक तो हाकर्स जोन में हाथ ठेले वाले खड़े दिखाई देने लगे थे लेकिन बाद में फिर से अव्यवस्था होने लगी थी। यह समस्या काफी पुरानी हो चुकी है।

हाथ ठेलों के लिए भी कहीं पर जगह निर्धारित नहीं होने से यह भी सड़कों के किनारे खड़े कर दिए जाते हैं।

इस तरह सड़कों पर ही दुकानों का सामान रख दिया जाता है। इससे अने-जाने में परेशानी होती है।