- Hindi News
- विवेकानंद कॉलेज में हुईं कई प्रतियोगिताएं
विवेकानंद कॉलेज में हुईं कई प्रतियोगिताएं
सीहोर | स्वामीविवेकानंद कॉलेज में वार्षिक उत्सव उमंग के दौरान अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। आयोजन के प्रथम चरण में पुष्प सज्जा, सलाद डेकोरेशन, मेहंदी, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सलाद डेकोरेशन में प्रथम मोहित किंगर, द्वितीय अंबर राजपूत, तृतीय अर्पित कालरा, छात्राओं में प्रथम निशा, द्वितीय साक्षी, तृतीय प्रत्युसा रही। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम आशीष जैन, द्वितीय मोहित किंगर, तृतीय जितेंद्र ठाकुर और अर्पित कालरा रहे। इसी तरह ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में प्रथम मोहित किंगर और द्वितीय निखिल खत्री रहे।