समर्पण दिवस के रूप में मनेगी जयंती
आष्टा | नगरके श्रीनाथ मंदिर परिसर में 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को सर्मपण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर श्रीनाथ मंदिर के परिसर में दोपहर 1.30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल संभाग के संगठन मंत्री सुरेश आर्य, सीहोर जिले के आजीवन सदस्यता प्रभारी रवि मालवीय रहेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में भाजपा के समस्त जन-प्रतिनिधि और नगर मंडल के कार्यकारिणी पदाधिकारी आदि भी रहेंगे।