- Hindi News
- ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, आश्वासन दिया
ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, आश्वासन दिया
निज संवाददाता | श्यामपुर, बरखेड़ा हसन
ग्रामीणक्षेत्र में व्याप्त मूलभूत समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के लिए सोमवार को सीहोर जनपद पंचायत वार्ड तीन के गांवों में जन प्रतिनिधि पहुंचे। इस दौरान नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की मूलभूत समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र ही समाधान का अश्वासन दिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों को गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।
सोमवार को क्षेत्र के जनपद पंचायत के वार्ड तीन में भोपाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद पुत्र और सांसद प्रतिनिधि संतोष सिंह राजपूत दौलतपुरा, बदरखा शाहनी, हीरापुर, देहरी, बरखेड़ा हसन पहुंचे। इन दौरान नव निर्वाचित जनपद प्रतिनिधि हेमराज लोधी वार्ड पांच के सदस्य प्रतिनिधि मनोहर शर्मा भी उपस्थित थे। दौलतपुरा से बदरखा शाहनी हीरापुरा देहरी तक पहुंच मार्ग की मांग रखी। वहीं गांवों में पीने के पानी की समस्या भी रखी। इससे पूर्व गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर पटेल पर्वत सिंह यादव, मुकेश शर्मा, बाबूलाल मीणा, अप्पू, पूर्व सरपंच हरिसिंह गुर्जर, पूर्व सरपंच हरिओम पटेल, सत्तार, होकम हेमराज, ह्देश, ओमकार, बशीर खां, खोंटी, आशिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
अहमदपुरमें भी सुनी समयस्याएं : ग्रामीणके समस्या सुनने अहमदपुर में पहुंचने पर नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आजाद गुर्जर, अहमदपुर सरपंच लाखन सिंह गुर्जर, विपत सिंह गुर्जर पंटा जी बनखेड़ा सरपंच रामस्वरूप ठाकुर सहित ग्राम की विकास की योजना बताते हुए स्वागत किया।
जनप्रतिनिधियों ने लोगों की समस्याओं को सुना।