प्रतीक्षालय नहीं होने से रही परेशानी
प्रतीक्षालय नहीं होने से रही परेशानी
जावर | भोपाल-इंदौरहाईवे स्थित जावर जोड़ पर यात्री प्रतीक्षालय नहीं होने के कारण यात्रियों को 12 महीने सड़क किनारे जमीन पर बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इससे उन्हें परेशानी होती है।
भोपाल-इंदौर, सीहोर, देवास अन्य स्थानों की यात्रा करने वाले यात्री जावर जोड़ पर बसों का इंतजार करते रहते हैं। यहां पर प्रतीक्षालय नहीं होने से यात्रियों को गर्मी में तेज धूप बारिश में बरसते पानी में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। वहीं यहां पर कांप्लेक्स की भी सुविधा नहीं है। जबकि लोग जावर जोड़ पर यात्री प्रतीक्षालय कांप्लेक्स बनाने की मांग कई बार जिम्मेदारों से कर चुके हैं। इसके बाद भी आज तक किसी ने इस और ध्यान नहीं दिया है। यात्री रमेश पाटीदार, राजा ठाकुर ने बताया कि प्रतिदिन यात्री आवागमन करते हैं।