- Hindi News
- सीहोर | सोमवारको कलेक्टोरेट सहित छह कार्यालयों को आईएसओ प्रमाण
सीहोर | सोमवारको कलेक्टोरेट सहित छह कार्यालयों को आईएसओ प्रमाण
सीहोर | सोमवारको कलेक्टोरेट सहित छह कार्यालयों को आईएसओ प्रमाण पत्र दिया गया। कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे ने कार्य की गुणवत्ता, समय पर यथोचित सेवा प्रदान करने के साथ ही कार्यालय की साफ-सफाई, रिकार्ड का व्यवस्थितिकरण एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता आदि पर ध्यान देते हुए स्मार्ट ऑफिस विथ स्मार्ट वर्क संस्कृति को बढ़ावा दिया। जिन कार्यालयों को आईएसओ प्रमाण पत्र दिया गया उनमें कलेक्टोरेट कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय रेहटी, ग्राम पंचायत कार्यालय थूनाकलां और आंगनबाड़ी केंद्र थूनाकलां हैं। इस मौके पर कलेक्टर ने अधिकारियों को संबोधित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, सीईओ डॉ. रामाराव भोंसले सहित अन्य ने भी संबोधित किया।