पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयोग के सदस्य ने सुनी समस्याएं

आयोग के सदस्य ने सुनी समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रराज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मंगलवार को सीहोर आए। यहां उन्होंने सफाई कामगारों की समस्याएं सुनी और नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए।

राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त जटाशंकर करोसिया सोमवार को सीहोर आए। मंडी स्थित विश्राम गृह पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ सफाई कामगारों के नियमितिकरण के प्रकरण शीघ्र तैयार करने की बात नपा सीएमओ अमर सत्य गुप्ता से की। साथ ही काम से बंद किए गए सफाई कामगारों को पुन: कार्य पर लेने की बात भी कही।

मासिकभुगतान की डिमांड

इसदौरान कर्मचारियों ने मस्टर से भुगतान करते हुए भुगतान की मासिक व्यवस्था करने की भी मांग उठाई। साथ ही मृतक दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों के 1 लाख 25 हजार रुपए के प्रकरण बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजने की मांग उठाई। इन समस्याओं का समाधान करने की गुहार लगाई गई। इस मौके पर सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष छुट्टल चावरिया, महामंत्री अनूप चौधरी, जानकी लाल खरे, राकेश बीलवान, नीरज दिसावरी, रवि बीरगढ़े, भारत गोहर, करण कछवाय आदि मौजूद थे।