पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शीतलहर चलने से रात का पारा गिरा

शीतलहर चलने से रात का पारा गिरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबसर्दी ने अपना असर दिखाना शुरु किया है। दो दिनों से रात के समय तेज पड़ रही है। रविवार रात को तेज सर्दी पड़ी। शाम होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया था। सोमवार को सुबह के समय भी आसमान पर हल्के बादल थे। अब मौसम में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। इस साल बहुत कम सर्दी पड़ रही है। ठंड का असर कम होने के कारण फसलों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।

पिछले दो दिनों से अब सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। बीती रात भी तेज सर्दी थी। शाम होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया था। इसके बाद रात 9 बजे के बाद तो सड़कों पर भी सन्नाटा होने लगा था। सर्दी लोगों की हालत खराब करने लगी है। सोमवार सुबह भी सर्दी ने अपना असर दिखाया। बच्चे स्कूलों के लिए ठिठुरते गए। आसमान पर सुबह के समय बादल छाए रहने से मौसम में काफी देर तक ठंडक बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन यही स्थिति रहेगी।

उत्तरी-पूर्वीहवाओं का असर

आरएकेकॉलेज स्थित मौसम विभाग के डॉ. एसएस तोमर के अनुसार अभी उत्तरी पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। शीतलहर के प्रकोप से ही सर्दी बढ़ी है। इन हवाओं की गति 6 से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रहेगी।