पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भजनों से सहज रहने के तरीके बताए

भजनों से सहज रहने के तरीके बताए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबप्रेम अहंकार को जीत लेता है तो जीवन का प्रत्येक पल नृत्य के समय सुंदर हो जाता है। यही संदेश ब्ल्यू बर्ड स्कूल में आयोजित सहज योग भजन समारोह में पंजाब से आए डॉ. राजेश कुमार ने दिया। डॉ. कुमार ने अपने सुर, भक्ति और ज्ञान के प्रकाश से लोगों को सहज होने के तरीके बताए और सहजता में मिले वाली खुशी का भी अहसास कराया।

सोमवार सुबह 11 बजे ब्ल्यू बर्ड स्कूल में भक्ति संगीत का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कार्यक्रम के प्रारंभ में जयंत दासवानी ने भजन प्रस्तुत किया इसके बाद जैसे ही डॉ. कुमार ने अपना पहला भजन प्रस्तुत किया उसके बाद अपने शरीर का होश शायद कम ही लोगों को रहा होगा। उपस्थित सभी जन समूह परमात्मा के भक्ति रूपी प्रसाद से अपने को तृप्त महसूस कर रहा था। कुछ का ये भाव नृत्य बनकर सामने आया तो कुछ अपने ही अंदर झूमते नजर आए। और कुछ शायद ध्यान की उस गहराई में थे जहॉं अपने होने का विचार भी उस परमानंद अनुभूति में बाधक होता है।

भजनों के द्वारा आनंद वर्षा के उपरांत लगभग 10 मिनिट तक अति सरलतम रीति से ध्यान सिखाया गया। डॉ. कुमार ने कहा कि विशिष्ट होने की हमारी लालसा ने हमें जो तनाव और भारीपन दिया है उसका एकमात्र इलाज है सहज हो जाना उन्होंने बहुत खूबसूरती से भजनों में कब्बाली का और राम में अल्लाह का मिश्रण किया। अंत में सहज योग परिवार द्वारा डॉ. पाठक को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। आभार वंदना दासवानी ने व्यक्त किया।

सीहोर. ब्ल्यू बर्ड स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर बडी संख्या में लोग शामिल हुए।