वाहन रोके, हाईवे पर कतारें
भोपालमें चल रहे तीन दिवसीय इज्तिमा के समापन पर सोमवार को हाईवे पर वाहनों की काफी भीड़ रही। यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित हो सके, इसके लिए पुलिस ने जगह-जगह वाहनों को रोक दिया था। इसके बावजूद भी हजारों वाहन धीमी गति से चलते रहे। सड़कों के किनारे भारी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर के बाद फिर से जगह-जगह जाम की स्थिति बनी।
हर साल भोपाल में इज्तिमा का आयोजन होता है। इसमें लाखों लोग शामिल होते हैं। जिले से भी हजारों लोग इस आयोजन में शामिल होने भोपाल जाते हैं।
सोमवार को तीन दिवसीय इस आयोजन का समापन था। समापन के लिए नमाज में शामिल होने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में भोपाल के लिए वाहनों का जाना शुरू हो गया था। इस दौरान जब यातायात का दबाव अधिक बढ़ने लगा तो पुलिस ने कई ट्रकों, ट्रालों अन्य माल वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करा दिया। इस तरह से जाम की स्थिति तो बनी लेकिन परेशानी नहीं हुई। इन स्थानों पर वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे।
जगह-जगहकी गई थी टैंट लगाकर व्यवस्था
मुस्लिमसमाज के लोगों ने जमातियों के लिए जगह-जगह टैंट लगाकर नाश्ते और भोजन चाय पानी की व्यवस्था की थी। आष्टा सहित सीहोर के पास भी इस तरह की व्यवस्था की गई थी।
एनएच 12 पर भी यही हालत
जयपुर-जबलपुरहाईवे पर भी यही स्थिति थी। यहां पर सुबह 4 बजे से ही भारी और लोडिंग वाहनों को रोकना शुरु कर दिया था। बैरागढ़ हिंगोनी के पास सड़क किनारे वाहन रोक दिए गए थे। यहां पर पुलिस वाहनों को रोकने में लगी थी। केवल यात्री वाहनों को ही जाने दिया जा रहा था। इसी तरह सोनकच्छ के पास भी वाहनों की लंबी कतारें लगी थी। यहां पर रोके गए वाहनों को शाम के समय छोड़ा गया।
तीनदिन से थी यही स्थिति
जिलेआसपास के शहरों से भोपाल जाने के लिए बड़ी संख्या में वाहन जा रहे थे। यह हालत तीन दिन से चली रही थी। सोमवार को अंतिम दिन था। हर रोज यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस बल तैनात था। सोमवार को वाहनों का दबाव अधिक था। बड़ी संख्या में लोग भोपाल जा रहे थे। इसके बाद दोपहर के बाद इन वाहनों के आने का क्रम शुरु हुआ था तब भी ऐसी ही स्थिति बनी। मंगलवार से स्थिति सामान्य हो पाएगी।
कईयात्री भी होते रहे परेशान
रास्तेमें कई यात्री वाहन भी खड़े थे। इनमें कई बसें भी थीं। इन यात्री वाहनों में लोग परेशान होते रहे। हालांकि इन बसों को अध