- Hindi News
- कपलिंग टूटी, दो टुकड़ों में बंटी मालगाड़ी
कपलिंग टूटी, दो टुकड़ों में बंटी मालगाड़ी
शुक्रवारदोपहर के समय भोपाल की ओर से रही एक मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। इससे मालगाड़ी दो टुकड़ों में बंट गई। रेल इंजन से जुड़े करीब 11 डिब्बे सीधे चले गए। शेष 49 डिब्बे हाउसिंग बोर्ड रेलवे गेट और पचामा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर रुक गए। करीब आधा घंटे के बाद फंदा से रेल इंजन बुलाया गया। इसके बाद मालगाड़ी के ये डिब्बे इस इंजन से जोड़कर आगे भेजे गए। इंजन के ड्रायवर और अन्य स्टाफ ने कपलिंग जोड़ने का कार्य किया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 2.15 बजे भोपाल की ओर से रही मालगाड़ी कपलिंग टूटने से अचानक दो हिस्सों में बंट गई। पहले हिस्से में इंजन के पीछे करीब 11 डिब्बे थे और दूसरे हिस्से में करीब 49 डिब्बे थे। मालगाड़ी में कोयला भरा हुआ था। इसके बाद इंजन ड्रायवर में इसकी सूचना सीहोर रेलवे स्टेशन पर दी और उज्जैन की 11 डिब्बे लेकर उज्जैन की ओर चला गया। वहीं करीब आधा घंटा बाद फंदा से किसी अन्य रेल का इंजन बुलाया गया जो मालगाड़ी के शेष 49 डिब्बों को जोड़कर ले गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई और ही कोई यात्री गाड़ी प्रभावित हुई।
इस तरह की मरम्मत
इस तरह मालगाड़ी दो हिस्सों मे बंट गईं।