पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद और बिजली के लिए परेशान हैं जिले के किसान

खाद और बिजली के लिए परेशान हैं जिले के किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | जिलेमें रही खाद्य की कमी और बिजली कटौती से हो रही परेशानी को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस ने अतिरिक्त कलेक्टर को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देते हुए किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार के नेतृत्व में शुक्रवार दिन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां उन्होंने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने बताया कि इन दिनों किसान यूरिया खाद के लिए परेशान है। इसके साथ ही बिजली कटौती भी ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा हो रही है। ऐसे में फसलों की हालत हर दिन बिगड़ती जा रही है। बावजूद इसके सरकार किसानों की परेशानियों की ओर ध्यान नहीं दे रही है।

ज्ञापन में कांग्रेसियों ने यह भी कहा कि प्रदेश में किसानों को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेसियों ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष श्री परमार के साथ प्रमोद पटेल, ओम वर्मा, सुरेंद्र पटेल, बाबूलाल पटेल, धमेंद्र ठाकुर, रूकमणि रोहिला, जलज छोकर, महेंद्र सिंह अरोरा मिंदी, दर्शन सिंह वर्मा, हफीज चौधरी, रिजवान पठान थे।