पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यवेक्षक बनने चार हजार महिलाएं कल देंगी परीक्षा

पर्यवेक्षक बनने चार हजार महिलाएं कल देंगी परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक की भर्ती परीक्षा 14 दिसंबर को व्यापमं द्वारा आयोजित की जा रही है। इसके लिए शहर में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्र पर 4 हजार 170 महिला परीक्षार्थी शामिल होंगी। पर्यवेक्षक भर्ती के लिए यह परीक्षा सुबह और दोपहर दो शिफ्ट में कराई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों इसके लिए डिप्टी कलेक्टर मुश्ताक अहमद खान को नोडल अधिकारी बनाया गया है। श्री खान ने बताया कि शहर में शासकीय चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, आवासीय खेलकूद संस्थान, स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1, एमएलबी हायर सेकंडरी स्कूल, सुभाष उमावि गंज को व्यापमं द्वारा परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सुबह 9 से दोपहर सवा 12 बजे तक तथा दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक दो सत्रों में परीक्षा होगी।

अन्यविभागों के अधिकारी भी निभाएंगे ड्यूटी : डिप्टीकलेक्टर श्री खान ने बताया कि सभी केंद्रों पर अन्य विभागों के प्रशासनिक अधिकारी और सहायक अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके लिए अन्य विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर सरकारी शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। साथ ही सुरक्षा के लिए भी इंतजाम रहेंगे। प्रशासनिक स्क्वॉड भी गठित की गई है। चूंकि महिलाएं परीक्षा दे रही हैं।

प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र भी लाना होगा जरूरी

प्रतियोगीपरीक्षाओं में फर्जीवाड़ा रोकने व्यावसायिक परीक्षा मंडल नए-नए प्रयोग कर रहा है। 14 दिसंबर रविवार को महिला पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से सीधी भर्ती के लिए चयन परीक्षा होना है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को दो प्रवेश पत्र दिखाना होंगे। व्यापमं से प्राप्त प्रवेश पत्र के अलावा उन्हें एक और प्रवेश पत्र नेट से निकालना होगा। इस पर अपना फोटो लगाकर राजपत्रित अधिकारी से अटेस्टेड कराना होगा। साथ ही उन्हें फोटोयुक्त पहचान पत्र भी दिखाना होगा।