पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण पर चलाया डंडा

अतिक्रमण पर चलाया डंडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवारको एक बार फिर से नपा अमले ने मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण हटाया। इस दौरान उन्होंने दुकानों के बोर्ड हटाते हुए दुकान के सामने सड़क पर रखा सामान भी जब्त किया है। बाजार में करीब दो घंटे तक मुहिम चलती रही। इस दौरान नपा के अमले ने गुमठियां, दुकानों के बाहर रखा सामान, बोर्ड, फर्सियां आदि सामान जब्त किए हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े ने हर शुक्रवार को अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को इन निर्देशों पर अमल शुरु हुआ। पहले दिन मुहिम का सकारात्मक असर दिखाई दिया। अतिक्रमण हटाने के लिए नपा और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई स्थानों पर तो दुकानदार खुद ही अपने अतिक्रमण हटाते देखे गए। मुहिम में अमले ने भी सख्ती दिखाई। इस दौरान सड़क पर जो भी सामान मिला जब्त कर लिया गया। शुक्रवार को अतिक्रमण विरोधी मुहिम में तहसीलदार संतोष मुदगल, नायब तहसीलदार कुलदीप दुबे, नगर पालिका एई आरएन पाण्डेय, उपयंत्री मनोज झंवर सहित नपा के दल के साथ पुलिस प्रशासन भी शामिल था। पहले दिन दल ने 15 गुमठियां, नालियों की फर्सी, रोड पर रखा समान, बैनर-पोस्टर आदि जब्त किए हैं।

^ हर शुक्रवार को अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाई जाएगी। ऐसे में जो लोग दोबारा अतिक्रमण करेंगे उन पर जुर्माना भी किया जाएगा। इसके लिए हर दिन वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर अतिक्रमण करने वालों की लिस्ट बनाई जाएगी। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अमरसत्य गुप्ता, सीएमओनपा सीहोर

इन क्षेत्रों से हटाया अतिक्रमण

मुख्यबाजार के साथ-साथ तहसील चौराहा, कोतवाली चौराह, आनंद डेयरी चौराहा से नया बस स्टैंड, संजय टॉकिज से लाल मस्जिद रोड, सब्जी मंडी, अस्पताल चौराहे से नमक चौराहे तक मुहिम चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।

बाजारके साथ मेन रोड पर भी चले मुहिम

शहरीक्षेत्र के साथ-साथ मुख्य सड़कों पर भी लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। इसके साथ ही अधिकांश शासकीय जमीन और पार्क के आसपास की जमीन भी अतिक्रमण की चपेट में है। बस स्टैंड के आसपास भी शासकीय जगह पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। यहां भी मुहिम चलाए जाने की जरूरत है।

नहीं निकला स्थाई हल

शहरको अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए अब तक नपा ने कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई है। ऐसे में अतिक्