संभाग स्तरीय ट्राफी पर कब्जा
बिलकीसगंज | स्वामीविवेकानंद आदर्श विद्यालय ने सीहोर जिले की वॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए संभाग स्तर की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जानकारी देते हुए स्कूल के संचालक मोहन पाराशर ने बताया कि अंकुर मैदान भोपाल में आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय की टीम ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए संभाग स्तर पर सभी जिलों राजगढ़, विदिशा, रायसेन आदि को हराते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम की इस उपलब्धि पर शाला परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।