पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नदी से पंप लगाकर लोग कर रहे खेतों की सिंचाई

नदी से पंप लगाकर लोग कर रहे खेतों की सिंचाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनेवाले दिनों में होने वाले जल संकट की स्थिति अभी से दिखाई देने लगी है। अभी तक इस समस्या से बचने के लिए प्रशासन ने नदी नालों के पानी को लेने पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। इस कारण खुलेआम पानी की चोरी की जा रही है।

क्षेत्र में कम बारिश होने के कारण नदी-नालों में पर्याप्त पानी का भराव नहीं हो पाया था। पिछले साल नदी-नाले लबालब भरे दिखाई दिए थे। इसके बाद इस पानी पर लोगों की नजर लग गई और फिर पानी चोरी का सिलसिला शुरु हो गया है। जल संकट की आहट को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी नदी- नालों तालाबों के पानी को सिंचाई के लिए लेने पर सीहोर तहसील में प्रतिबंध लगाया है। अभी तक श्यामपुर तहसील में प्रतिबंध नहीं लगाया गया है जिससे क्षेत्र में सरेआम मोटर पंपों और इंजनों से पानी लिया जा रहा है।

दिनोंदिनगिरता जा रहा जलस्तर : अल्पबारिश के कारण नदी-नालों और तालाबों में पानी कम होता जा रहा है। नदी-नालों से जिस तरह से पानी लिया जा रहा है, उससे इन जल स्त्रोतों में काफी कम पानी हो गया है। जब सर्दी के मौसम में यह हालत है तो गर्मी के दिनों में हालत क्या होगी, इसे समझा जा सकता है।

नदीअभी से सूखी : पार्वतीनदी अभी से सूखने लगी है। हालत यह है कि यहां के लोग खुलेआम पानी की चोरी कर रहे हैं। किसान मोटर पंप लगाकर नदी से पानी सिंचाई के लिए ले रहे हैं। खेती के लिए लोग सिंचाई के लिए पानी ले रहे हैं जिससे सर्दी के इस मौसम में ही नदी सूख चुकी है। कुछ स्थानों पर डाल में भरे पानी में मोटर पंप लगाकर पानी की चोरी हो रही है। यह समस्या हर साल होती है जिससे गर्मी के समय जल संकट होता है।

पटवारियोंने नहीं दी जानकारी

^नदी-नालोंके पानी की चोरी की जानकारी हल्का पटवारियों ने नहीं दी है। शीघ्र ही पानी चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अल्कासिंह, तहसीलदार