- Hindi News
- उत्सव में युवाओं ने किया प्रतिभा प्रदर्शन
उत्सव में युवाओं ने किया प्रतिभा प्रदर्शन
जिलाखेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। चर्च ग्राउंड के पास स्थित इंडोर गेम हॉल में आयोजित इस समारोह में जिलेभर के युवाओं ने अलग-अलग विधा में अपना प्रदर्शन किया।
विजेता युवा 19 दिसंबर को भोपाल में होने वाले संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसके बाद 21 दिसंबर को राज्य स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया जाएगा। युवा उत्सव का शुभारंभ सुबह 11 बजे से चर्च ग्राउंड स्थित इंडोर गेम हॉल में किया गया। उत्सव में जिलेभर के करीब 300 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। ग्रामीण क्षेत्र से आए इन प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देते हुए सभी का मन मोह लिया।
प्रतिभागियों ने 15 विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी। युवा उत्सव की प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका शासकीय चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. राजकुमारी शर्मा, बासुदेव मिश्रा, मनोज सक्सेना, माधव सिंह यादव, योगेश भास्कर, नरेंद्र शर्मा, मांगीलाल ठाकुर, अनिता गुप्ता, आकांक्षा शर्मा ने निभाई।
विजेताओंको किया गया पुरस्कृत
शुक्रवारशाम के समय युवा उत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े थे। अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी आनंद स्वामी ने की। कार्यक्रम का संचालन अकबर सिद्धिकी ने किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए। बेहतर प्रस्तुतियों को लोगों ने काफी सराहा।
सीहोर. इस तरह से छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इनका हुआ चयन
वक्तूत्वकला में नीलेश तिवारी प्रथम, राजेश ठाकुर द्वितीय, एकल नाटक में शाहगंज ग्रुप प्रथम, सीहोर ग्रुप द्वितीय, बांसुरी वादन में अभिषेक राठौर प्रथम, तबला वादन में सतीश सोलंकी प्रथम, पंकज राव द्वितीय, शास्त्रीय संगीत सौरभ सुराना प्रथम, आरती गायकवाड़ द्वितीय, हारमोनियम वादन में उर्वशी जोशी प्रथम, पूर्वा जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही सामूहिक लोक नृत्य में शाहगंज ग्रुप और सामूहिक लोक गीत प्रतियोगिता में इछावर ग्रुप प्रथम रहा।