पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेन बसेरा और डे केयर सेंटर की मिलेगी सुविधा

रेन बसेरा और डे-केयर सेंटर की मिलेगी सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंर्तराष्ट्रीयमानव अधिकार दिवस पर शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान के सभागृह में वृद्धजनों के अधिकार विषय पर जागरुकता कार्यक्रम विधायक सुदेश राय के मुख्य आतिथ्य और नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा की अध्यक्षता में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय द्वारा वृद्धजनों को संयुक्त परिवार एवं समाज के साथ परस्पर सामंजस्य पर प्रभावी संबोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने वृद्धों के सुचारु जीवन यापन के लिए नगर में रेन बसेरा की स्थापना और डे-केयर सेंटर का उचित रूप से संचालन करने का आश्वासन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा एवं आरके बांगरे प्राचार्य उत्कृष्ठ विद्यालय ने वृद्धजनों में शिक्षा का विकास पर अपनी बात कही। आयोग समिति सदस्य राजकुमार गुप्ता ने वृद्धजनों के अच्छे जीवन यापन के लिए समाज का उत्तरदायित्व रेखांकित किया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रमुख रघुवर गोहिया द्वारा वृद्धजनों के सुचारू जीवन के लिए चौथे स्तंभ पत्रकारिता को प्रचार प्रसार के माध्यम से शासकीय योजनाओं को प्रकाशित कर जागरुकता लाने के लिए अपने प्रभावी विचार रखे। कार्यक्रम को जिला संयोजक बीपी खरे द्वारा प्रकाश डाला। वरिष्ठ नागरिक एसके शर्मा द्वारा कविता पाठ किया गया। कार्यक्रम में न्यू प्रताप शिक्षा समिति द्वारा नगर के अनेक वरिष्ठजन, पेंशनभोगी उपस्थित थे।