पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेमिनार में कई मुद्दों पर चर्चा

सेमिनार में कई मुद्दों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके शासकीय उमावि में बेटी बचाओ अभियान के तहत मप्र में लिंग चयन के विरुद्ध जिला फोरम सीहोर पब्लिक वेलफेयर एसोशिएशन इंदौर के तत्वाधान में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य बीएस पठारिया ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के रोहित गौर ने कहा की बेटियों का गिरता आंकड़ा पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। इसका कारण लोगों में बेटे के प्रति बड़ी हुई चाह है। शासन के प्रयासों के बावजूद आज भी लोगों द्वारा बेटे तथा बेटियों में अंतर समझा जाता है।

बेटियांदोनों कुलों के सम्मान को बढ़ाती हैं

कार्यक्रमके मुख्य अतिथि लक्ष्मीनारायण राय ने बेटे तथा बेटियों में हो रहे भेदभाव पर विचार रखते हुए कहा कि जहां एक और हम बेटे कि चाहत में सोनोग्राफी मशीन द्वारा लिंग चयन कराकर बेटी को संसार में आने से रोकते हैं, वहीं दूसरी ओर बेटी को लक्ष्मी, सरस्वती शक्ति की संज्ञा देकर उनके पैर पूजते हैं। जबकि हकीकत यह है कि बेटियां समाज की वह धुरी हैं जो दो कुलों का सम्मान बढ़ाती हैं। इसके अतिरिक्त संस्था के कैलाश गोस्वामी, राकेश शर्मा प्राचार्य बीएस पठारिया ने कन्याओं के गिरते अनुपात पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे तत्काल रोकने के प्रयासों पर विस्तार पूर्वक अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राजाराम दवारिया, ललित झंवर, कृपाल सिंह, सुरेंद्र जैन, कैलाश मालवीय, सीके पठान, मधुलता पेठारी आदि उपस्थित थे।