पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व छात्राओं ने बांटे सभी से अपने अनुभव

पूर्व छात्राओं ने बांटे सभी से अपने अनुभव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयमनुबेन गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में बुधवार को जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को विदाई दी। इस मौके पर सीनियर छात्राओं ने अपने अनुभव जूनियर छात्राओं से बांटते हुए उन्हें सफलता के लिए जरूरी टिप्स दिए।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एडीपीसी अनिल श्रीवास्तव एवं आवासीय खेलकूद संस्थान के प्राचार्य शैलेंद्र निगम मौजूद थे। शुभारंभ में छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद छात्रा प्राची ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को ग्रीटिंग कार्ड देकर स्वागत किया गया। छात्रा अनुराधा को मिस इव और छात्रा मीना को मिस मनुबेन के खिताब से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने छात्राओं को प्रेरक उद्बोधन दिए। सीनियर छात्राओं ने अपने अनुभव जूनियर छात्राओं के साथ बांटते हुए उन्हें सफलता के सूत्र बताए। कार्यक्रम का संचालन माया वर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य आलोक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रधान अध्यापिका रेखा रानी सिंह, संध्या मिश्रा, सुमन तोमर, सविता सक्सेना, उषा इंदौरिया, नीलम सीठा, र|ा सक्सेना, बीएल मालवीय, पीएन जावरिया, रीना राय, नसीम अख्तर, अंतिम भगत, रेखा चौहान, रामलता अग्रवाल, उमा शर्मा, विमला जोशी आदि उपस्थित थीं।

छात्राओं को सम्मानित किया गया।