- Hindi News
- साईं मंदिर के पास अज्ञात कारणों से लगाई फांसी
साईं मंदिर के पास अज्ञात कारणों से लगाई फांसी
सीहोर | गंजस्थित साई मंदिर के पास अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला ने फांसी क्यों लगाई इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। रहवासियों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि सांई मंदिर के समीप निवासी नंदकिशोर यादव की प|ी माया 28 साल ने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही फांसी लगा ली। माया के दो बच्चे हैं। इनमें 7 साल की बेटी श्री और 11 साल का बेटा भानु है।