- Hindi News
- बालिकाओं को सिखाए जा रहे हैं आत्मरक्षा के तरीके
बालिकाओं को सिखाए जा रहे हैं आत्मरक्षा के तरीके
अभियान के तहत बालिका छात्रावास में इस तरह छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं।
कार्यालय संवाददाता | सीहोर
राष्ट्रीयशिक्षा अभियान के तहत छात्राओं में आत्म रक्षा के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में बुधवार से आयोजित शिविर में ग्राम बरखेड़ा हसन में शासकीय बालिका छात्रावास में 8 से 10 बजे तक कराते प्रशिक्षक विजय शास्त्री ने जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य संजीव दुबे ने बताया कि शिविर में बालिकाएं उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रही हैं। प्रशिक्षण शिविर में मौजूद वार्डन लीला सिसौदिया ने बताया कि शिविर में रति यादव, सोनी कुशवाहा, पूजा शर्मा, गीता गुर्जर, सांध्य ठाकुर, मंजू मीना, रिकी गौर, करिश्मा मीना, सपना मीना, अनीता अहिरवार और विंटू गौर आदि ने सेल्फ डिफेंस के बारे उम्दा प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि आज के समय में जब अपराध बढ़ रहा है। ऐसे में लड़कियों के लिए आत्मरक्षा के गुर सीखना आवश्यक है। आत्मरक्षा के गुरों को आत्मसात करते हुए उपयोगी बनाना चाहिए।