पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब नदी में छोड़ना पड़ेगा पानी

अब नदी में छोड़ना पड़ेगा पानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीवननदी में लगातार पानी कम होता जा रहा है। हालत यह हो गई है कि नदी सूखती जा रही है। कुछ ही दिनों में नगर पालिका को भगवानपुरा तालाब से पानी छुड़वाना पड़ेगा, ताकि नगर में हैंडपंपों, बोर और कुओं का जल स्तर बना रहे।

सीवन नदी में अब दिनोंदिन पानी कम होता जा रहा है। पिछले कई महीनों से सीवन नदी पर पुल निर्माण होने के कारण भी नदी में पानी नहीं रोक पा रहे थे। ऐसे में नदी सूखती जा रही है। इसके साथ ही जो पानी नदी में है, उसकी चोरी पर भी रोक नहीं लग पा रही है। यह समस्या हर साल की रहती है लेकिन फिर भी इसका समाधान नहीं हो पाता है। लोग सीवन नदी के पानी का उपयोग खुलेआम करते हैं।

नदीका पानी लेने के बाद भी नहीं हो सकी कार्रवाई

कईमहीनों से नदी के दोनों तरफ जगह-जगह मोटर पंप लगे हुए हैं। लोगों ने फसलों की सिंचाई के लिए नदी के पानी का उपयोग भी किया, इसके बाद भी किसी ने इन पर कार्रवाई नहीं की। यही कारण था कि नदी का पानी धीरे-धीरे कम होता चला गया। अब बहुत कम पानी बचा है।

हरबार अमला करता है केवल नाम की कार्रवाई

नगरपालिका के हर साल पानी की चोरी करने वालों पर सख्ती करने के दावे करती है। लेकिन अमला कुछ मोटर और पंप जब्त कर कार्रवाई पूरी कर लेता है।

लगातार कार्रवाई होने के कारण पानी चोरी करने वालों के हौंसले बुलंद होते हैं। अब हालत यह हो गई कि नदी में बहुत कम पानी ही बचा है।

कुछ ही दिनों में छोड़ना होगा पानी

नगरपालिका ने भगवानपुरा तालाब से पानी रिजर्व कराती है। ऐसे में इस वर्ष भी सीवन नदी को भरने के लिए इस तालाब से अब शीघ्र ही पानी छुड़वाना होगा। यदि इसमें देर कर दी गई तो नदी तो सूख जाएगी, साथ ही शहर में कुएं, ट्यूबवेल और हैंडपंप भी दम तोड़ जाएंगे। यदि सीवन नदी पूरी सूख जाती है और फिर इसके बाद तालाब से पानी छोड़ा जाता है तो फिर नदी तक आते-आते काफी पानी बर्बाद हो जाता है।

सूख रही सीवन में अब पानी छोड़ना जरूरी हो गया है।